गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. radhe shyam first look poster out prabhas pooja hegde strike a romantic dance pose on poster
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (11:27 IST)

प्रभास की अगली फिल्म 'राधे श्याम' का पहला पोस्टर रिलीज, पूजा हेगड़े संग आए नजर

प्रभास की अगली फिल्म 'राधे श्याम' का पहला पोस्टर रिलीज, पूजा हेगड़े संग आए नजर - radhe shyam first look poster out prabhas pooja hegde strike a romantic dance pose on poster
बाहुबली फेम प्रभास के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल और लुक पोस्टर का खुलासा कर दिया है। प्रभास की इस फिल्म का टाइटल 'राधे श्याम' है। और इस पोस्टर में प्रभास के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं।

 
इस पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। पोस्टर में जहां प्रभास सूटेड बूटेड लुक में हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं रेड गाउन में पूजा हेगड़े ग्लैमरस लग रही हैं। बैकग्राउंड में बाढ़ या सैलाब का मंजर भी दिख रहा है।
 
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे फैन यह आपके लिए है! उम्मीद है कि आप इसे पसंद करेंगे।'
 
बताया जा रहा है कि प्रभास एक फॉर्च्यून टेलर की भूमिका निभाएंगे और पूजा हेगड़े एक राजकुमारी के रूप में दिखाई देंगी। यह फिल्म तकरीबन दो साल से चर्चा में है। निर्माताओं ने जॉर्जिया में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की है। खबरों की माने तो इस फिल्म में थिनर लुक के लिए प्रभास ने करीब 10 किलो वजन कम किया है। 
 
यह फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है। राधेश्याम बिग बजट में बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। राधे श्याम को 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में प्रियदर्शी, भागश्री अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
 
ये भी पढ़ें
विकास दुबे एनकाउंटर : तापसी पन्नू बोलीं- इसकी उम्मीद हमें नहीं थी...