sundarkand
✕

Bigg Boss 14 : रुबीना दिलैक बनीं इस सीजन की विनर, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपए

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (09:46 IST)
'बिग बॉस 14' को उसका विनर मिल गया है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रुपए की धनराशि भी इनाम के तौर पर दिया गया। रुबीना दिलैक का नाम अनाउंस करने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 
ग्रैंड फिनाले के अंत में सलमान ने 2 फाइनलिस्ट के तौर पर रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य को स्टेज पर बुलाया। इसके बाद कुछ देर के लिए लाइट्स ऑफ हुईं और सलमान ने रुबीन दिलैक का हाथ ऊपर करते हुए उन्हें सीजन 14 का विनर घोषित कर दिया। रुबीना के अलावा राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तम्बोली और राखी सावंत टॉप-5 फाइनलिस्ट थे। 
 
राखी ने जहां विकल्प के तौर पर 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया। वहीं अली गोनी सबसे कम वोट मिलने की वजह से शो से बाहर हो गए। तीसरे नंबर पर निक्की तंबोली रहीं। टॉप-5 फाइनलिस्ट में से राखी सावंत ने पहले ही बजर बजाकर 14 लाख रुपए ले लिए और वो शो छोड़कर बाहर हो गई थीं। 
 
रुबीना बिग बॉस के सबसे स्ट्रॉग दावेदारों में से थीं और पहले से यही संभवना जताई जा रही थी कि ये एक्ट्रेस ही इस सीजन की विजेता बनेंगी। फिनाले के दौरान रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी वहां मौजूद थे। अभिनव और रुबीना की घर में एंट्री एक साथ हुई थी लेकिन फिनाले से कुछ ही दिन पहले ही अभिनव बाहर हो गए थे।
 
शो जीतने के बाद रुबीना ने कहा, मैं यहां तक पहुंचना चाहती थी। ये मेरा सपना था और अब भी मुझे यकीन नहीं हो रहा। लेकिन कहते हैं ना कि सब किस्मत का खेल है। हो सकता है कि मेरी किस्मत में ये लिखा हो। मेरा ये सफर बहुत शानदार रहा है। मैं खुद को यहां खोज पाई।
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख