Hanuman Chalisa

कभी आमिर खान के बॉडीगार्ड थे रोनित रॉय, मिस्टर बजाज बनकर मिली लोकप्रियता

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (11:00 IST)
टीवी से लेकर बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी एक अलग पहचान बना चुके रोनित रॉय 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोनित को 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में 'मिस्टर बजाज' का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता मिली थी।
 
रोनित रॉय न केवल एक अभिनेता है, बल्कि एक बिजनेसमैन थी है। वह ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी नाम की कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी बॉलीवुड सेलेब्स को सेवा प्रदान करती है। रोनित रॉय एक वक्त आमिर खान के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं। वह महानायक अमिताभ बच्चन के भी बॉडीगार्ड रह चुके हैं। 
 
एक इंटरव्यू में रोनित ने कहा था कि जब मेरे पास कोई काम नहीं था तो मैंने अपनी एक कंपनी शुरू की थी। उन्होंने बताया, मैं दो साल तक आमिर खान का बॉडीगार्ड रहा। इस दौरान मैंने उनसे सीखा कि अपने काम के प्रति मेहनत और लगन क्या होती है।
 
रोनित ने कहा था कि आमिर की मदद से उन्हें काम मिलने लगा। इसके बाद एकता कपूर ने उन्हें अपने दो बड़े शोज के लिए कास्ट किया।
 
बता दें कि रोनित को सबसे ज्यादा शोहरत एकता कपूर के टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के किरदार मिहीर और 'कसौटी जिंदगी की' के मिस्टर बजाज के रूप में मिली थी। रोनित ने एक और किस्सा सुनाते हुए कहा था एक बार किसी ने उनके मैनेजर को कहा, हम रोनित को क्यों कास्ट करें? उनसे बेहतर तो जूनियर आर्टिस्ट है।
 
रोनित ने कहा था, उस समय मैं उनका मतलब समझ नहीं पाया। लेकिन उन्होंने ऐसा करके मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया था। रोनित ने बताया दो साल पहले उसी शख्स ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था। जिसकी कहानी बहुत बुरी थी और इसीलिए उन्होंने उसे मना कर दिया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी की फीस ने चौंकाया, दिशा पाटनी और शबाना आजमी को मिले इतने करोड़

‘धुरंधर’ की सारा अर्जुन ने खोले राज, रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर तक से मिली बड़ी सीख

तब्बू की तस्वीर, आवाज और नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने Google-Meta सहित इन प्लेटफॉर्म्स को दिया आदेश

सनी देओल-राजकुमार संतोषी: ‘घायल’ से ‘बंटवारा’ तक, दोस्ती, दुश्मनी और फिर 30 साल बाद वही जादू

सनी देओल को 60 करोड़ रुपये! ‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट फीस ने चौंकाया, प्रीति की वापसी भी खास

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख