1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rohit Shetty Returns With Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date Announced

टीवी और OTT पर लौट रहा 'खतरों के खिलाड़ी 15', जानें कब और कहां देख सकते हैं शो

Khatron Ke Khiladi 15
रोहित शेट्टी का एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' अपनी पूरी ताकत के साथ छोटे पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। साल 2025 में कुछ अंदरूनी विवादों के कारण यह शो प्रसारित नहीं हो सका था, जिसके चलते दर्शकों को दो साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन अब फैंस का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।
 
होस्ट रोहित शेट्टी ने साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस सीजन की 40 दिनों की बेहद कठिन और थका देने वाली शूटिंग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रोहित शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वादा किया है कि यह सीजन अब तक का सबसे खतरनाक और अनोखा होने वाला है।

कब और कहां प्रसारित होगा खतरों के खिलाड़ी 15? 

मेकर्स ने एक धमाकेदार प्रोमो जारी करते हुए 'खतरों के खिलाड़ी 15' के प्रीमियर की तारीख साफ कर दी है। प्रोमो के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ग्रैंड प्रीमियर 25 जुलाई से होने जा रहा है। टीवी पर चल रहे कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के समाप्त होते ही यह शो वीकेंड स्लॉट को अपने नाम कर लेगा। 
 
'खतरों के खिलाड़ी 15 एक बाई-वीकली शो होगा, जिसका प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर किया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल दर्शक इसे जियो हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे।
 

क्या था चैनल और प्रोडक्शन हाउस का विवाद?

साल 2025 के मध्य में शो की प्लानिंग की गई थी, लेकिन अप्रैल 2025 में अचानक 'बनिजय एशिया' और 'एंडेमॉल' के बीच हुए अंदरूनी मतभेदों के कारण प्रोडक्शन का काम रुक गया था। खबरें तो यहां तक थीं कि 'बिग बॉस 19' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' कलर्स टीवी को छोड़कर 'सोनी टीवी' पर शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि, कलर्स चैनल ने समय रहते नए प्रोडक्शन हाउस के साथ इस गुत्थी को सुलझा लिया और शो अपने मूल चैनल पर ही वापस लौट आया।
 

इस बार का अनोखा फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स लिस्ट

शो के इतिहास में पहली बार एक बिल्कुल नया और अनूठा फॉर्मेट पेश किया जा रहा है। इस सीजन की थीम 'डर का नया दौर' रखी गई है, जिसमें टीवी के कुछ नए चेहरों का मुकाबला उन पुराने कंटेस्टेंट्स से कराया जा रहा है जो पहले ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे।

शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:

पुराने खिलाड़ी - रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन और विशाल आदित्य सिंह।
 
नए जांबाज खिलाड़ी - गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, अविका गोर, रुहानिका धवन और ओरहान अवत्रामणि उर्फ 'ओरी'।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अमिताभ बच्चन की इस को-एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, सालाना इतने करोड़ की कमाई