सम्बंधित जानकारी
- Teaser Review: भौकाल मचाने आ रही है मिर्जापुर द मूवी, क्या धुरंधर को पटकनी दे पाएगी?
- प्राइम वीडियो की 'राख' ने मचाया तहलका, Ormax की 'टॉप 10 मोस्ट वाच्ड' लिस्ट में बनाई जगह
- जब करिश्मा कपूर ने तोड़ी कपूर खानदान की परंपरा, रचा बॉलीवुड में इतिहास
- केतन अग्रवाल मर्डर केस: हिना खान का सिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्किल क्यों?
- जब ‘दीवाना’ में बाइक पर एंट्री करते ही छा गए थे शाहरुख खान, 34 साल बाद भी कायम है बादशाहत
कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट में मिली दोस्त की लाश, जांच में जुटी पुलिस
मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्ट्रेस और मॉडल कृषि थापंडा के बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित 'एलीगेंट्स अपार्टमेंट' में एक 33 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो कृषि थापंडा का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।
घटना के वक्त अभिनेत्री कृषि खुद फ्लैट में मौजूद नहीं थीं। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद आरआर नगर पुलिस ने 'अप्राकृतिक मौत' का मामला दर्ज कर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, वैशाख बुधवार रात को कृषि थापंडा के फ्लैट पर आया था। देर रात वैशाख ने कृषि तापंडा को फोन किया और मानसिक तनाव में होने की बात कहते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त करने की चेतावनी दी। फोन कॉल से घबराकर अभिनेत्री ने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों को अलर्ट किया। जब लोग फ्लैट पर पहुंचे, तो वैशाख का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला।
पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब यह दुखद घटना घटी, तब एक्ट्रेस कृषि थापंडा अपने फ्लैट पर नहीं थीं, बल्कि किसी काम से बाहर गई हुई थीं।
आरआर नगर पुलिस इस मामले को महज एक सामान्य आत्महत्या के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि मृतक वैशाख के बैकग्राउंड को भी खंगाला जा रहा है। जांच में सामने आया है कि वैशाख का अपनी पत्नी के साथ गंभीर घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और अक्सर एक्ट्रेस के यहां आता-जाता रहता था।
बता दें कि कृषि थापंडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। साल 2014 में 'मिस कर्नाटक' का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 'अकीरा', 'काही' जैसी फिल्मों और 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
