suvichar
✕

रोहित शेट्टी के साथ सारा खुद करना चाहती थीं काम

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (16:29 IST)
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिम्बा' की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी हैं। रणवीर वैसे तो इसमें दीपिका के साथ होना चाहते थे लेकिन करण जौहर और रोहित शेट्टी की पसंद सारा अली खान हैं।
 
सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा इससे पहले अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर चुकी हैं। हालांकि यह फिल्म फिलहाल बंद है इसलिए सारा 'सिम्बा' के लिए तैयार हो रही हैं। रोहित और करण दोनों ही सारा को अपनी फिल्म में लेकर बहुत खुश हैं। 
 
रोहित ने फिल्म में सारा अली खान को लेकर बात की। रोहित ने बताया कि हमारी मुलाकात जब हुई थी तब सारा ने मेरे साथ काम करने की इच्छा रखी थी। मेरे पास 'सिम्बा' की स्क्रिप्ट आई तो मुझे लगा कि रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म के लिए सारा बिलकुल परफेक्ट होंगी। वे फ्री भी थीं इसलिए करण और मैंने बिना देर किए इस फिल्म के लिए सारा को साइन कर लिया है। 
 
रोहित ने बताया कि सारा की अभी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन सारा अली खान काफी महत्वाकांक्षी हैं। वे कई तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हैं। रोहित के मुताबिक सारा एक सोलो फिल्म भी करना चाहती हैं, इसके अलावा वे कमर्शियल फिल्में भी करना चाहती हैं। सारा को एक्शन-कॉमेडी फिल्में भी पसंद हैं। शायद इसलिए ही वे 'सिम्बा' के लिए खुशी-खुशी राजी हो गईं। 
 
सारा को लव स्टोरीज भी पसंद हैं और वे इस जॉनर की कोई फिल्म भी करना चाहती हैं। हालांकि 'केदारनाथ' इसी तरह की फिल्म थी। रोहित शेट्टी ने आगे बताया कि सारा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में सामने आएंगी और बॉलीवुड पर राज करेंगी। 
 
फिल्म 'सिम्बा' के बारे में बात करते हुए रोहित ने बताया कि इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का डबल डोज होगा। रणवीर सिंह का यह अवतार अब तक सामने नहीं आया है, जो इस फिल्म में है। उनकी एनर्जी शानदार है। 'सिम्बा' का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है जिसमें रणवीर सिंह पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर रोहित शेट्टी ने बताया कि यह पुलिसवाला 'दबंग' और 'सिंघम' से काफी अलग होगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख