dharma sangrah
✕

जैकलीन ने मेकअप आर्टिस्ट को ऐसा दिया तोहफा कि वह रह गया दंग...

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (19:02 IST)
जैकलीन फर्नांडीस एक टीम प्लेयर हैं और अपनी टीम को एक परिवार की तरह ही ट्रीट करती हैं। ऐसा ही उदाहरण हाल ही में देखने मिला जब जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान को एक ब्रांड नई कार तोहफे में दे दी।
 
जैकलीन पिछले कुछ वर्षों से शान मुत्ताथिल के साथ काम कर रही हैं। शान के 34 वें जन्मदिन पर जैकलीन ने उन्हें एक नई कार देकर जन्मदिन को यादगार बना दिया। 
 
सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि जैकी अपनी टीम के कितने करीब है क्योंकि अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ कुछ मज़ेदार क्षण शेयर करती रहती हैं। 
 
इतना ही नहीं, जैकलीन इस बात का खास ध्यान रखती है कि उनकी टीम के पास वह सब कुछ हो जिसकी उन्हें ज़रूरत है। चूंकि अभिनेत्री उनके इतने करीब हैं और अपना अधिकतर समय उन्ही के साथ बिताती हैं इसलिए वह उन्हें अक्सर कुछ ना कुछ गिफ्ट करती रहती हैं, लेकिन यह ऐसा कुछ था जिस बारे में कोई भी उनकी टीम में उम्मीद नहीं कर रहा था।
 
जैकलीन जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ रेस 3 और किक 2 में नज़र आने वाली है।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख