Daily Horoscope
✕

नेहा कक्कड़ के बर्थडे पर पति रोहनप्रीत ने शेयर की खास पोस्ट, बोले- आपको हर खुशी दूंगा

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (12:02 IST)
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कभी माता के जगराते में गाना गाने वाली नेहा अपनी मेहनत के दम पर आज इंडस्ट्री की बहुत बड़ी स्टार बन चुकी हैं। नेहा के जन्मदिन पर उन्हें ढ़ेरों बधाईयां मिल रही हैं।

 
नेहा अपने जन्मदिन को पति रोहन‍प्रीत के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। शादी के बाद नेहा का यह पहला जन्मदिन है। उनके इस बर्थडे को उनके पति रोहनप्रीत सिंह बेहद खास मनाना चाहते हैं। 
 
रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्‍कड़ के बर्थडे पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में नेहा पति की बाहों में नजर आ रही हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, हे मेरी प्यार मेरी रानी नेहा कक्कड़, आज तुम्हारा जन्मदिन है… मुझे कहना है कि जितनी केयर मैंने आपकी अब तक की है, आने वाले हर दिन में मैं इससे ज्यादा केयर करूंगा… आप मुझे हर एक तरीके में बहुत प्यारी लगती हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं भी आपको हर खुशी दूंगा।
 
रोहन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में टेबल पर नेहू के नाम का लेटर बलून रखा नजर आ रहा है। साथ ही केक भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने ऑय लव यू का स्टीकर लगा रखा है। 
 
बता दें कि नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर 2020 को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत से शादी की। दोनों की शादी ने सभी को सरप्राइज किया था। 
 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख