dharma sangrah
✕

Pill से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे रितेश देशमुख, फार्मस्युटिकल सेक्टर में चल रही धांधली से उठाएंगे पर्दा

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (15:58 IST)
Riteish Deshmukh OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अब ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। रितेश अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज 'पिल' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राज कुमार गुप्ता इस आगामी सीरीज के निर्देशक हैं। 
 
रितेश देशमुख ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा के साथ वेब सीरीज 'पिल' का आधिकारिक एलान किया। साथ ही इसकी रिलीज डेड से भी पर्दा उठा दिया है। पिल के पोस्टर से पता चलता है कि यह सीरीज देश के फार्मा उद्योग पर आधारित है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

पोस्टर में रितेश चश्मा पहने, करीने से रखे बालों और घनी मूंछों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्लेड शर्ट पहनी हुई है और प्रयोगशाला की पृष्ठभूमि के सामने हाथ में एक गोली लिए खड़े हैं। पोस्टर के साथ रितेश एक सवाल पूछते हैं, 'आपकी दवा वास्तव में किससे बनी है?'
 
यह सीरीज नैतिकता और भ्रष्टाचार की एक आकर्षक कहानी प्रस्तुत करती है। सीरीज में फर्जी दवाइयों के कारोबार और उससे हो रही मौतों की कहानी दिखाई जाएगी। रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित और राज कुमार गुप्ता द्वारा रचित 'पिल' 12 जुलाई, 2024 से जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख