dharma sangrah
✕

वायरल बुखार के कारण ऋषि कपूर फिर से अस्पताल में भर्ती

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (12:55 IST)
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है। वायरल बुखार के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

 
कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन अभिनेता ने टि्वटर पर कहा था कि वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत ठीक है।

ALSO READ: एक्शन से भरपूर टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
 
बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

ऋषि कपूर एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद बीते साल सितंबर में भारत लौटे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में ऋषि कपूर ने टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था।
 
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था, प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मनों और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं। शुक्रिया...। मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था। मुझे संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

अभिनेता ने कहा, मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसका इलाज कर लिया गया है। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं।
 
ऋषि कपूर ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख