dharma sangrah
✕

एक्शन से भरपूर टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (12:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी बागी की तीसरी फिल्म 'बागी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में टाइगर का दमदार एक्शन और फाइट सीन देखने को मिल रहा है।

ALSO READ: कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बना सकते हैं इम्तियाज अली
3 मिनट 41 सेकेंड के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक कई जबरदस्त स्टंट करते दिखाई दिए। ट्रेलर के मुताबिक टाइगर अपने भाई (रितेश देशमुख) को बचाने के लिए हर सरहद पार करने को तैयार है। भाई को बचाने के लिए वह सीरिया तक जाते हैं।
 
स्‍टंट और एक्‍शन करते दिखाई दे रहे टाइगर श्रॉफ कई जगह पर शर्टलेस भी नजर आ रहे है। उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। श्रद्धा कपूर भी फिल्म में एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस में दिखाई देने वाली हैं।
 
फिल्म में रितेश देशमुख पुलिस ऑफिसर बनने की पढ़ाई कर रहे होते हैं। उन्हें एक स्टूडेंट के किरदार में दिखाया गया है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर का लुक फिल्म में काफी सिंपल रखा गया है। अंकिता लोखंडे, फिल्म में श्रद्धा कपूर की दोस्त की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होगी।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख