sundarkand
✕

रिद्धि डोगरा के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, वेब सीरीज 'पिचर्स' के दूसरे सीजन में आएंगी नजर

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (18:04 IST)
टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। वहीं अब रिद्धि के हाथ एक और प्रोजेक्ट लग गया है। हाल में कल्ट वेब सीरीज 'पिचर्स' के निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा के साथ सीरीज में रिद्धि डोगरा के भी शामिल होने का एलान किया हैं। 
 
बता दें, रिद्धि टेलीविजन इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ती हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई हैं। इसके साथ ही उनके पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। ऐसे में रिद्धि के इस सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में आने के साथ फैन्स के लिए भी उन्हें पिचर्स 2 में देखना बेहद खुशी की बात होगी। 
 
इस सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रिद्धि ने कहा, 'प्राची एक बॉस लेडी है और अपने काम में सफलता हासिल करना चाहती हैं। वह खेल के मैदान में एक सशक्त महिला है जिसका नवीन और मंडल पर पलड़ा भारी है। पुरुषों की दुनिया में एक महिला जो उन्हें लगाम लगाकर रखती है, जो बहुत स्पष्ट और दृढ़ है कि वह क्या करती है और कैसे करती है। 
 
उन्होंने कहा, मैं उन कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हूं जो उस तरह की महिला को प्रोजेक्ट करती हैं जो सशक्त होने के साथ-साथ नर्चर करती दिखाई देती हैं। इस तरह की महिला मौजूद है। मैं वास्तविक और आकांक्षी में संतुलन बना कर रखना चाहती हूं। और मैं निश्चित रूप से अपने किरदारों को उसी तरह से प्ले करना चाहती हूं, इसलिए पिचर्स 2 में वह सब कुछ था जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती थी। 
 
रिद्धि डोगरा लकड़बग्घा में मुख्य भूमिका के रूप में अपनी शुरुआत करेंगी, जो एक असाधारण मिशन पर एक साधारण लड़के की कहानी है - अवैध पशु व्यापार उद्योग के खिलाफ लड़ने के लिए। इसके अलावा वर्क फ्रंट पर रिद्धि डोगरा जवान और टाइगर 3 में भी नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख