kundali milan
✕

ऋचा चड्ढा का पहला प्यार था यह भारतीय क्रिकेटर, बोलीं- उन्हें देखने के लिए ‍देखती थी मैच

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (14:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऋचा चड्ढा काफी समय से एक्टर अली फजल को डेट कर रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हुए भी नजर आते रहते हैं। 

 
वहीं हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली मोहब्बत के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक क्रिकेटर से प्यार हो गया था। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ है। इस बात का खुलासा ऋचा चड्ढा ने अपने शो 'इनसाइड एज 3' के प्रमोशन के दौरान किया है। 
 
ऋचा चड्ढा ने कहा, वह अब क्रिकेट को ज्यादा फॉलो तो नहीं करती हैं, लेकिन कभी-कभी केवल राहुल द्रविड़ को देखने के लिए मैच देखती थीं। जब से राहुल द्रविड़ ने संन्यास लिया है, तब से उन्होंने क्रिकेट देखना ही बंद कर दिया था।
 
ऋचा चड्ढा ने कहा, अपने बचपन के दिनों में मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन नहीं थी। हां, मेरा भाई क्रिकेट खेला करता था। एक समय था जब मैं टीवी पर क्रिकेट मैच देखती थीं। मुझे राहुल द्रविड़ को खेलते देखना अच्छा लगता था। जब वह टीम से हटे, तब से मैंने क्रिकेट फॉलो करना छोड़ दिया। मेरी पहली मोहब्बत राहुल द्रविड़ हैं।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख