1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. richa chadha next film is based on true stories of covid second wave

कोविड की दूसरी लहर पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा, निभाएंगी फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका | richa chadha next film is based on true stories of covid second wave

richa chadha
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के हाथ एक प्रोजेक्ट नया प्रोजेक्ट लग गया है। ऋचा एक अनटाइटल्ड फिल्म में कोविड संकट की दूसरी लहर के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 
जी स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक आचार्य ने किया है। ऋचा का कहना है कि यह 'वास्तविक घटनाओं' पर आधारित है। उन्होंने कहा, यह फिल्म उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिन्हें हम सभी ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान देखा था।
 
ऋच का कहना है कि यह फिल्म महामारी के दौरान हमारे पूरे जीवन पर एक नजर डालती है, जहां हम इंसान होने से डरते थे, वहां अनिवार्य दूरी लागू थी। यह उन डॉक्टरों और नर्सों के बारे में बात करती है जो निस्वार्थ भाव से अपना काम कर रहे थे। मैं ऐसी ही एक नर्स की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।
 
बता दें कि इसके अलावा ऋचा चड्ढा को एक इंडो-ब्रिटिश फिल्म भी ऑफर हुई है, जिसमें वह लीड रोल निभाने वाली हैं। ऋचा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या 'पठान' में एक्शन के साथ देखने को मिलेगा रोमांस? शाहरुख खान ने दिया जवाब