biodatamaker
✕

लॉकडाउन के दौरान स्क्रिप्ट राइटर बनीं रिचा चड्ढा

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (14:46 IST)
लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने समय का सदुपयोग कुछ नया सीखने में कर रहे हैं। बॉलीवुड की ‘भोली पंजाबन’ एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इस दौरान स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमा रही हैं। एक्ट्रस ने बताया कि इसकी शुरुआत अपने विचारों को लिखने से हुआ और उसने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया।

रिचा ने कहा, “इसकी शुरुआत कुछ विचारों को लिखने के साथ हुई और जल्द ही उसने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया। वह एक कॉन्सेप्ट की तरह लगने लगा, जिसे मैं विकसित करना चाहती हूं। यह कॉमेडी है, मेरी पसंदीदा शैली। इसका आधार काफी मजेदार है।”



उन्होंने आगे कहा, “हम सभी का जीवन एक डरावने मोड़ पर आ गया है, जिसने मुझे मानव अस्तित्व को लेकर चिंतन करने पर मजबूर कर दिया। मैं कुछ ऐसा लिखना चाहती हूं, जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करे कि क्यों लोगों को जरूरी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

रिचा ने कहा, “अक्सर हम सभी चीजों का पीछा करने में इतने व्यस्त होते हैं कि हम खुद के लिए सोचना छोड़ देते हैं और भूल जाते हैं कि हमारे लिये वास्तव में क्या मायने रखता है। यह लंबे समय से मेरे भीतर है और लॉकडाउन के इस समय ने मेरे रचनात्मक पक्ष को जागरूक कर दिया है। मैं सिर्फ कहानी का कॉन्सेप्ट लिख रही हूं, फिर एक स्क्रीनप्ले राइटर की तलाश शुरू करुंगी।”
 

हाल ही में खबर आई थी कि रिचा चड्ढा और उनके लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड अली फजल इसी महीने अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते उनकी शादी की तारीख आगे बढ़ गई है।

Show comments

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' को इंटरनेशनल लेवल पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज करेगी फार्स फिल्म

'ऑब्सेशन' के लिए अपनी आवाज देने के बारे में कृति सेनन ने की बात, जानें क्या कहा

आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, सुबह खून से लथपथ मिले संजय गुप्ता, सोता रहा परिवार

पोंगल 2027 पर दुनियाभर में रिलीज होगी आर्या की फिल्म 'वेट्टुवम', पा. रंजीत ने किया बड़ा ऐलान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख