dharma sangrah
✕

गलवान पर ट्वीट करके बुरी फंसीं ऋचा चड्ढा, मांगनी पड़ी माफी

Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (15:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्‍रेस ऋचा चड्ढा अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऋचा ने हाल ही में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 

 
ऋचा चड्ढा ने सेना के अधिकारी का बयान रिट्वीट करते हुए लिखा था, 'गलवान हाय कह रहा है।' ऋचा के इस ट्वीट के बाद उन्होंने जमकर ट्रोल किया जाने लगा। लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट और सेना का अपमान बता रहे थे। यूजर्स का कहना था कि गलवान में शहीद हुए हमारे जवानों का मजाक बनाया जा रहा है। 
 
वहीं अब हंगामा बढ़ता देख ऋचा चड्ढा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी है। ऋचा का कहना है कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। 
 
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया, मेरा इरादा सेना का अपमान करने का नहीं था। अगर मेरे कहे तीन शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं। अगर जाने-अनजाने में भी मेरे मन में यह भावना पैदा हुई है तो मुझे दुख होगा। मैं समझ सकती हूं कि जब किसी का बेटा शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। 
 
ऋचा ने लिखा, मेरे नानाजी सेना का हिस्सा रह चुके हैं। वह लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे। भारत-चीन युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी। मेरे मामाजी भी पैराट्रूपर थे। ये मेरे खून में है। ये मेरे लिए एक इमोश्नल इश्यू है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख