biodatamaker
✕

रवीना टंडन ने बताया जिंदगी का सच, इस तरह याद किया अपना अब तक बॉलीवुड सफर

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (14:49 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि जिंदगी में हर दिन एक नई सीख मिलती है। रवीना टंडन को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए तीन दशक हो गए हैं। रवीना ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि यह एक लंबा और शानदार सफर रहा है। इसने मुझे काफी कुछ सिखाया है।

मुझे याद है कि जब मैंने शुरुआत की थी, उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। यह आसान नहीं था, लेकिन मैंने भी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करना जारी रखा, जिससे अपने लिए एक सम्मानयोग्य जगह बना सकूं। इन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। हर दिन का आगमन एक नई सीख के साथ होता है।
 
रवीना टंडन ने कहा कि अपनी जिंदगी में मुझे किसी चीज के लिए कोई खेद नहीं है और न ही मैंने कभी ऐसा किया है। मेरा भी कोई सपना अधूरा रहा होगा, लेकिन अपने किए किसी भी काम को लेकर मुझे कोई मलाल नहीं है। मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत में कुछ न कुछ होता है।

मुझे अपनी जिंदगी से प्यार है। इससे बेहतर मेरे साथ कुछ और नहीं हो सकता। अपनी जिंदगी में मैं कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगी। इंसान होने के नाते मैंने भी गलतियां की हैं। इनसे मैंने सीखा है। मैं ईश्वर के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वह सबकुछ दिया, जिनकी मुझे चाह रही है। रवीना 'केजीएफ : चैप्टर 2' में कन्नड़ सुपरस्टार यश, श्रीनिधि और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। (वार्ता)

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख