Hanuman Chalisa
✕

दीपिका के पापा को इम्प्रेस करने में लगे हैं रणवीर सिंह

Published: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (13:29 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल दीपिका और स्मार्टनेस और चार्मनेस का कॉम्बिनेशन रणवीर, दोनों ही काफी आकर्षक हैं। लगता है अब दोनों अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे ले जाने की सोच रहे हैं। रणवीर, दीपिका के पापा को इम्प्रेस करने में लगे हुए हैं। हाल ही में दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण के स्पोर्ट्स इंस्टिट्युट पहुंचे। 
 
पादुकोण-डेविड सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सिलेंस, बेंगलुरू में विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय खिलाड़ी इंस्टिट्युट के इनॉग्रेशन में पहुंचे। इनमें रणवीर और दीपिका भी शामिल हुए। रणवीर वहां बहुत उत्साहित लग रहे थे। दीपिका के पापा से मिलने पर उन्होंने साथ  में एक सेल्फी भी ली और इसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया। सेल्फी देखकर ही समझ आ रहा है कि वे एक-दूसरे के साथ काफी सहज थे।  
 
रणवीर अपने अनोखे फैशन के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन इस प्रोग्राम में उन्होंने क्रिस्प ग्रे कलर का सूट पहना था। रणवीर उत्साहित सिर्फ इसलिए नहीं थे कि वे अपने होने वाले ससुर से मिल रहे थे, बल्कि वे एक महान बैडमिंटन खिलाड़ी से भी मिल रहे थे। 
 
इस बारे में दीपिका के पापा भी काफी सहज नज़र आते हैं। एक इंटरव्यु में प्रकाश पादुकोण ने अपनी बेटी दीपिका  और रणवीर के रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि वे दोनों एडल्ट हैं और जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। एक पिता के रूप में उन्होंने अपनी बेटी को अपने फैसले लेने के लिए आज़ादी दे रखी है। 
 
इंस्टिट्युट के उद्घाटन में राहुल द्रविड़, अभिनव बिंद्रा, गीत सेठी, विश्वनाथन आनंद जैसे कई महान खिलाड़ी भी उपस्थित थे। रणवीर ने उन सभी के साथ सेल्फीज़ भी ली। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख