manglik dosh calculator
✕

Box Office पर कैसा रहा सिम्बा का दूसरा दिन?

Updated: रविवार, 30 दिसंबर 2018 (14:14 IST)
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने जहां पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला है।
 
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन लगभग 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के कलेक्शन से 7 करोड़ ज्यादा है। सिम्बा दो दिनों में लगभग 47 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
 
रणवीर सिंह की यह साल की दूसरी फिल्म है, जो सुपरहिट साबित हो रही है। फिल्म समीक्षकों द्वारा मिले अच्छे रिव्यू और दबंग पुलिस बने रणवीर सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और बढ़ेगा।
 
सिम्बा रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी है। सिम्बा के पहले पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
सिम्बा में रणवीर सिंह और सारा अली खान के अलावा सोनू सूद, आशुतोष राणा और सिद्दार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का फुल तड़का है।

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख