Narak Chaturdashi
✕

सिम्बा बनकर पर्दे पर वापसी कर रहे रणवीर सिंह, 'सिंगम अगेन' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (16:25 IST)
Ranveer Singh in Singham 3: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म से लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दीपिका पादुकोण और एसीपी सत्या के किरदार में टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आया था।
 
वहीं अब 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिम्बा के किरदार में नजर आएंगे। वह एक बार फिर पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव यानि सिम्बा के किरदार में दिखेंगे। 
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में हनुमान जी की बड़ी सी बड़ी सी तस्वीर भी नजर आ रही है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'हम सबका फेवरेट.. नटखट सिम्बा वापस आ गया है। सिंघम अगेन।' वहीं अजय देवगन ने भी इस पोस्टर को शेयर किया है और लिखा, 'हमारे स्क्वॉड का सबसे शरारती ऑफिसर।' 
 
बता दें कि 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी दिखेंगे। फिल्म 'सिंघम अगेन' 2024 में रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख