• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 66 year old anil kapoor shares photos of his epic body transformation
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (12:15 IST)

65 साल के बलवीर सिंह से लेकर 45 साल के एयरफोर्स ऑफिसर तक, अनिल कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

65 साल के बलवीर सिंह से लेकर 45 साल के एयरफोर्स ऑफिसर तक, अनिल कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन | 66 year old anil kapoor shares photos of his epic body transformation
Anil Kapoor Shirtless Photo: बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर 66 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। अनिल कपूर अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो और फोटो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वह एक फिटनेस आइकन और कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
 
हाल में अनिल कपूर ने अपनी कुछ शर्टलेस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में अनिल कपूर का शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। दरअसल, अनिल जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के 65 साल के पिता बलबीर सिंह के किरदार में दिखेंगे।
 
 
इसके अलावा अनिल कपूर रितिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' में 45 साल के इंडियन एयरफोर्स के किरदार में दिखेंगे। इस दोनों किरदार को लिए अनिल सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, दो एकदम अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना बहुत चैलेंजिंग था। एनिमल के 65 साल के बलबीर से लेकर फाइटर के 45 वर्षीय रॉकी तक... मैंने जो प्रेस्टीजियस यूनिफॉर्म पहनी थी, उसके साथ न्याय करने के लिए मुझे सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा।
 
उन्होंने लिखा, अब जब मैंने दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, तो मैं ऑडियंस के रिएक्शन का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। 
 
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं। वरुण धवन ने लिखा, 'जब आप 18 साल के होते हैं तो ऐसा करना आसान होता है। लेकिन जब अनिल 30 के होगे तो छोड़ा मुश्किल हो सकता है।' सोनम कपूर ने लिखा, 'डैड'। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'12वीं फेल' के तीसरे दिन का कलेक्शन भी रहा शानदार, फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन