sundarkand
✕

जानिए रिटायरमेंट के बाद क्या है रणवीर सिंह की प्लानिंग?

Updated: बुधवार, 6 मार्च 2019 (15:07 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए ही नजर आते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना रिटायरमेंट प्लान बताया है। 
 
 
रणवीर ने कहा कि जब वो अपने काम से रिटायर हो जाएंगे तो वो चाहते हैं कि वह गोवा में चले जाएं, जहां उनका एक सी-फेसिंग विला हो और वहां वो सिर्फ रिलैक्स करें। इतना ही नहीं रणवीर ने कहा कि वो ये भी चाहते हैं कि वो वहां वो अपने बहुत सारे बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करें। वह अपने विला में रहते हुए खाना पकाना चाहते हैं। पेंटिंग करना चाहते हैं और साथ ही मूवीज देखना और योग करना चाहते हैं।
 
वहीं कुछ दिनों पहले जब रणवीर सिंह से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि यह फैसला दीपिका ही लेंगी। यह मेरा फैसला कम दीपिका का ज्यादा है। मैंने इस बारे में उन पर फैसला छोड़ा है।
 
रणवीर और दीपिका दोनों ही इन दिनों अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। दीपिका जल्द ही ऐसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करने वाली है। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय की सफलता के बाद कपिल देव की बायॉपिक फिल्म 83 की तैयारी शुरू कर चुके हैं। साथ ही वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे।

Show comments

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

अमिताभ बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स केस में हाईकोर्ट सख्त, जानिए क्यों कोर्ट में पेश होने की आई नौबत

नाना पाटेकर के निधन से टूटे शेखर सुमन, रद्द किया अपने शो 'शेखर टोनाइट' का फिनाले एपिसोड

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख