Daily Horoscope
✕

लंदन में क्या कर रहे हैं रणवीर और दीपिका?

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (12:25 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों साथ में कम नजर आ रहे हैं और इसको देखते हुए कहने वालों ने कहना शुरू कर दिया कि दोनों में ब्रेक-अप हो गया है, लेकिन असली वजह तो खबरची ने बताई। उसके मुताबिक संजय लीला भंसाली ने आदेश दे दिया कि ज्यादा मत मिलो। मिलना हो तो छिप-छिप कर मिलो। इस कारण दोनों साथ में कम नजर आ रहे हैं। 
 
अब भंसाली ने ऐसा फरमान क्यों जारी कर दिया? इसका जवाब यह है कि भंसाली दोनों को लेकर 'पद्मावती' बना रहे हैं और वे नहीं चाहते कि फिल्म के रिलीज होने के पहले दोनों साथ में ज्यादा नजर आए। भंसाली का मानना है कि इससे फिल्म पर असर हो सकता है। इसलिए दोनों चुपचाप मिल रहे हैं।
 
हाल ही में वे लंदन में देखे गए। एक दोस्त की शादी में रणवीर लंदन पहुंच गए। चुपचाप दीपिका भी वहां पहुंच गईं। गलती दीपिका ने यह कर दी कि एक फैन के साथ फोटो खिंचवा लिया और बात आउट हो गई कि वे लंदन में हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख