sundarkand
✕

दीपवीर का रिसेप्शन में सिंगल फोटो खिंचवाने से इंकार, बताई यह वजह

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (12:48 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में रखा गया था। रिसेप्शन के दौरान दीपवीर रॉयल लुक में नजर आए। पार्टी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। दीपवीर
के इस पहले वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
 
रिसेप्शन में दीपिका गोल्डन कलर की साड़ी और फूलों के जूड़े में नजर आ रही थीं, वहीं रणवीर गोल्डन वर्क के साथ ब्लैक शेरवानी में नजर आए। जैसे ही दीपवीर स्टेज पर आए हर कोई उन्हें देखता रह गया। मीडिया में दोनों की तस्वीरें लेने की होड़ मच गई। इस दौरान दोनों को जब कुछ फोटोग्राफर्स ने सिंगल तस्वीर के लिए रिक्वेस्ट की तो रणवीर ने बिल्कुल मना कर दिया और इसकी वजह भी उन्होंने बताई। 
 
जब रणवीर से सिंगल पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, 'जब मियां बीवी साथ हैं तो फोटो अकेले क्यों?' रणवीर एकदम स्पष्ट थे कि वे सिंगल पिक्चर्स नहीं देंगे।
 
दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे थे। एक मौके पर रणवीर स्टेज पर दीपिका की साड़ी का पल्लू ठीक करते हुए नजर आए और जैसे ही पल्लू सही हुआ तो उन्होंने सबसे पहले दीपिका को फ्लाइंग किस दिया और अपनी जगह पर आकर खड़े हो गए।
 
बेंगलुरु के बाद अब दी‍पवीर का वेडिंग रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा। वहीं दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की स्पेशल डिनर पार्टी पार्टी अटेंड करेंगे।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख