Bhai Dooj
✕

'हिचकी' के बाद दोबारा मर्दानी बनेंगी रानी मुखर्जी

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (17:15 IST)
मर्दानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। वे फिल्म 'हिचकी' में नज़र आने वाली हैं जिसमें उन्होंने एक बीमारी से पीड़ित टीचर है जो बच्चों की दुनिया बदलना चाहती है। पिछली कुछ फिल्में उन्होंने सोशल इश्युज को लेकर ही की हैं। एक बार फिर वे मर्दाना अवतार में नज़र आने वाली हैं।  
 
'हिचकी' के पहले वे 2014 में पुलिस ऑफिसर बनी एक फिल्म 'मर्दानी' में नज़र आई थीं जिसमें अपने बल से उन्होंने लड़कियों की तस्करी का पर्दाफाश किया था। इस रूप में उन्हें दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी बेहद पसंद किया था। अब खबर है कि वे इस फिल्म के सीक्वेल यानी मर्दानी 2 में नज़र आ सकती हैं। 
 
रानी ने इसे लेकर कहा कि मैं मर्दानी 2 को सिर्फ आगे बढ़ाने के लिए नहीं कर सकती। इसके लिए मुझे समझना होगा। अगर प्रभावशाली स्क्रिप्ट मिली तो मैं ज़रूर मर्दानी 2 करुंगी। एक अच्छी स्क्रिप्ट होना बेहद ज़रुरी है। 
 
लगता है रानी अब एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में देने के मूड में हैं। फिलहाल तो वे अपनी अगली फिल्म 'हिचकी' का इंतज़ार कर रही हैं। 23 मार्च 2018 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को मनीष शर्मा ने प्रोड्युस और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​ने निर्देशित किया है। 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख