Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अबला नारी नहीं... फाइटर हैं 'हेट स्टोरी 4' की हीरोइन

हेट स्टोरी की कहानी सफल फिल्म ब्रांड फ्रेंचाइजी में शामिल है जिसमें थ्रिलर, बदला और चार्ट बस्टर म्युज़िक होता है। फिल्म अपने चौथे एडिशन के साथ स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।  
 
हेट स्टोरी की अब तक की एक्ट्रेस पाउली दाम, सुरवीन चावला और ज़रीन खान रही हैं, जिन्होंने फिल्म में बहुत बोल्डनेस दिखाई है। इन्होंने इस फिल्म से अपनी पुरानी इमेज को बदल दिया। अब इन्हें ऑडियंस बोल्ड अवतार में ही देखना पसंद करते हैं। 
 
हेट स्टोरी की इस चौथी फिल्म में उर्वशी रौटेला होंगी। उर्वशी ने भी फिल्म में जबर्दस्त काम किया है। फिल्म में उनका डांस शानदार है और हर तरफ उन्की चर्चा है। इस फिल्म में उनके मतलबी, बोल्ड, सेक्सी अवतार और नफरत के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। 
 
बातचीत के दौरान डायरेक्टर विशाल पंड्या से ये सवाल पूछा गया कि आखिर वे अपनी हर हेट स्टोरी की लीड एक्ट्रेस में क्या देखते हैं क्योंकि उनकी सभी फिल्मों में हमेशा बहुत ही सेक्सी, बोल्ड और खूबसूरत फीमेल लीड होती हैं। 
 
उन्होंने बताया कि मेरी हीरोइन एक मजबूत लड़की है जो दिल के मामलों में काफी भावुक है लेकिन वह किसी भी तरह 'अबला नारी' नहीं है। वो प्यार और नफरत एक जैसी और बराबर करती है। वो फाइटर है और खुद को बर्बाद नहीं होने देती। लेकिन इस मजबूत व्यक्तित्व के साथ वह एक भी औरत है जो काफी सेक्सी है और अपनी सेक्शुएलिटी के बारे में पूरी तरह आरामदायक है। 
 
विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित हेट स्टोरी 4 में उर्वशी, करन वाही, विवान भटेना, इहाना ढिल्लों और गुलशन ग्रोवर मुख्य कलाकार है। फिल्म 9 मार्च, 2018 को रिलीस होगी। 

रणवीर सिंह के यादगार डायलॉग्स, जो हर किरदार के साथ बन गए आइकॉनिक

ओरी ने जाह्नवी, अर्जुन और खुशी कपूर संग शेयर की अंशुला कपूर की मेहंदी फंक्शन की खास तस्वीरें

हेरा फेरी 3 पर बढ़ा विवाद: अक्षय कुमार की कंपनी ने जारी किया पब्लिक नोटिस

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे, मुंबई की भारी बारिश के बीच घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज, देखिए तस्वीर

'लुटेरा' की रिलीज को 13 साल पूरे, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के एक गाने में पहनी थीं 9 साड़ियां

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख