• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rani mukerji mardaani 2
Written By

मर्दानी 2 के सेट से सामने आई एक और तस्वीर, तहकीकात करती नजर आईं रानी मुखर्जी

मर्दानी 2 के सेट से सामने आई एक और तस्वीर, तहकीकात करती नजर आईं रानी मुखर्जी - rani mukerji mardaani 2
साल 2014 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। इस फिल्म में रानी मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आईं थी। अब रानी मुखर्जी एक बार फिर मर्दानी अवतार में नजर आने वाली हैं। कुछ महीने पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया था।
 
हाल ही में रानी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। बीते दिनों ही मर्दानी 2 के सेज से रानी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म से रानी की एक ओर तस्वीर सामने आई है। शूटिंग लोकेशन से उनके लुक को देखकर लगता है कि वह किसी केस की गहरी जांच-पड़ताल कर रही है।

मर्दानी 2 की इस तस्वीर में रानी कुछ महिलाओं से पूछताछ करती हुई दिख रही है। रानी इस तस्वीर में सफेद शर्ट और पैंट में दिख रही है। खबरों के मुताबिक, इस फ़िल्म में रानी 21 साल के खूंखार विलेन से सामना करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथराम कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म के सीक्वल को रानी के पति आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे है। मर्दानी में रानी मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई थी और मानव तस्करी जैसे मुद्दे को उजागर किया था।
ये भी पढ़ें
श्रेनु पारिख ने 'एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न' का नया प्रोमो शेयर कर बदल लिया अपना नाम