गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randhir kapoor admitted to hospital after getting positive for covid 19
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (15:39 IST)

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए रणधीर कपूर, अस्पताल में भर्ती!

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए रणधीर कपूर, अस्पताल में भर्ती! - randhir kapoor admitted to hospital after getting positive for covid 19
बॉलीवुड की कपूर फैमिली ने एक साल के अंदर दो लोगों को खो दिया पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वहीं इस साल 9 फरवरी को राजीव कपूर का निधन हो गया था। चार भाई-बहनों में दो भाइयों के निधन के बाद अब रणधीर कपूर और उनकी बहन रीमा जैन बचे हैं। 

 
अब ताजा खबरों के अनुसार रणधीर कपूर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 74 साल के रणधीर कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। उनकी हालत को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
बता दें कि कपूर परिवार इन दिनों दिवंगत राजीव कपूर के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, रणधीर और रीमा जैन ने राजीव कपूर की प्रॉपर्टी पर अपने हक के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में पिटिशन फाइल की है। इस पर हाईकोर्ट ने दोनों से राजीव कपूर के तलाक के पेपर लाने के लिए कहा है।
 
ये भी पढ़ें
'बोले चूड़ियां' के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं आयुष्मान खुराना थे पहली पसंद