Hanuman Chalisa

रणबीर कपूर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ फिर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (16:04 IST)
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दीपिका और रणबीर रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। रणबीर और दीपिका बचना ए हसीनो, तमाशा और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
 
रणबीर और दीपिका एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ आ रहे हैं। लेकिन इस बार फिल्म में नहीं बल्कि कमर्शियल एड फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दिखेगी। दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में दीपिका और रणबीर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक पेंट के एड में साथ आ रहे हैं जिसमें दीपिका रणबीर को बैक्टीरिया भी कहती हैं। 
 
कभी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहें दीपिका और रणबीर ब्रेकअप के बाद अब अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दीपिका ने पिछले साल रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी की है। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। 
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। जो दिसंबर में रिलीज होगी। वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की छपाक में नजर आएंगी। इस फिल्म को दीपिका प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

Show comments

बंटवारा 1947 मूवी प्रिव्यू: 79 साल पुराने जख्मों की दर्दनाक कहानी, सनी देओल-राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

शिरडी में लॉन्च हुआ 'चिल्ड्रेन ऑफ गॉड' का ट्रेलर, ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान का देगा मजबूत संदेश

बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

SPIDER-MAN: BRAND NEW DAY Movie Preview: जानिए कहानी, स्टारकास्ट, बजट और रिलीज से जुड़ी हर बड़ी बात

सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 'काला हिरण' फिल्म का टीजर हटाने का आदेश

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख