sundarkand
✕

जब रणबीर कपूर से पहली बार मिली थीं आलिया भट्ट, पूछा था- कौन हैं किशोर कुमार?

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2024 (14:25 IST)
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हालांकि वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। इस बार रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
 
दरअसल, रणबीर कपूर हाल ही में आईएफएफआई में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर ने बताया कि आलिया भट्ट संग पहली मुलाकात के बारे में बताया। रणबीर ने बताया कि पहली मुलाकात के दौरान आलिया ने उनसे पूछा था कि किशोर कुमार कौन हैं?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रणबीर ने अपने दादा राज कपूर के बारे में बात करते हुए कहा, बहुत से लोग हैं, जिन्होंने उनका काम नहीं देखा है। जैसे कि जब मैं पहली बार आलिया से मिला तो उसने मुझसे पूछा था, किशोर कुमार कौन हैं? तो ये लाइफ सर्कल है। कलाकार भूल जाते हैं और नए कलाकार आते हैं। ये बहुत जरूरी है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें।
 
रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स आलिया भट्ट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी बीवी की इनसल्ट करना कोई इनसे सीखें।' एक अन्य ने लिखा, 'रणबीर ने आलिया से लिपिस्टिक वाले वीडियो का बदला ले लिया।' 
 
बता दें कि इससे पहले भी आलिया कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। जब एक शो में आलिया से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था तो उन्होंने इसका जवाब पृथ्वीराज चौहान दिया था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख