Daily Horoscope
✕

5 साल से रणबीर को यह रिकॉर्ड कर रहा है परेशान, संजू से देंगे पापा को खुशी

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (19:32 IST)
रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म कौन सी है? इसका जवाब देने में आपको वक्त लग सकता है क्योंकि रणबीर की सबसे बड़ी हिट फिल्म पांच वर्ष पहले 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम है ये जवानी है दीवानी। इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस से 190.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
जहां दूसरे सितारे अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म के कलेक्शन क्रॉस करने में ज्यादा समय नहीं लगाते हैं वहीं रणबीर अब तक अपनी इस फिल्म के कलेक्शन से पार नहीं निकल पाए हैं। ये रिकॉर्ड उन्हें परेशान कर रहा है। उन्हें चिढ़ा रहा है। इस कारण उनके स्टारडम पर सवालिया निशान लग रहे हैं। लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट सकता है। 
 
रणबीर कपूर की 'संजू' रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली है। अभी कहना थोड़ी जल्दबाजी जरूर होगी, लेकिन कहा जा सकता है कि यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। निश्चित रूप से ये जवानी है दीवानी के पार निकलेगी। संभव है कि दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली रणबीर की पहली फिल्म हो। 
 
रणबीर के पिता ऋषि कपूर को हमेशा रणबीर के फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर शिकायत रही है। ऋषि का मानना है कि पहले ऐसी फिल्में करो जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हो। फिर ऐसी फिल्में करो जो कलाकार के तौर पर संतुष्टि दे। लेकिन रणबीर का झुकाव ऐसी फिल्मों की ओर रहा जो उन्हें स्टार की बजाय कलाकार के रूप में स्थापित करे। 
 
नतीजा ये निकला कि रणबीर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। कुछ फिल्में खराब भी थीं। अब रणबीर ने ऐसी फिल्म चुनी है जो उन्हें सितारा भी बनाएगी और कलाकार के रूप में उनकी छवि को भी संवारेगी। शायद संजू की सफलता से वे अपने डैड ऋषि को भी खुशी दे पाएंगे। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख