• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Jagga Jasoos, Amitabh Bachchan, Sarakar 3, Ram Gopal Varma
Written By

बॉक्स ऑफिस पर अब रणबीर और अमिताभ की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर अब रणबीर और अमिताभ की टक्कर - Ranbir Kapoor, Jagga Jasoos, Amitabh Bachchan, Sarakar 3, Ram Gopal Varma
सरकार 3 सत्रह मार्च को प्रदर्शित होने वाली थी। फिल्म के निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब यह फिल्म 7 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। संयोग से उसी दिन रामगोपाल वर्मा का जन्मदिन भी है। 
 
7 अप्रैल को जग्गा जासूस भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। यह फिल्म वर्षों से बन रही है और अब जाकर रिलीज होने वाली है। 


 
अभी तक 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह इकलौती बड़ी फिल्म थी, लेकिन सरकार 3 के इसी दिन प्रदर्शित होने की घोषणा से अब मुकाबले की स्थिति बन गई है। 
 
वैसे, रामगोपाल वर्मा की पिछली कई फिल्में असफल रही हैं। अब उनमें पहले जैसी बात नहीं है, लेकिन 'सरकार' लोकप्रिय सीरिज है। इसके दोनों भाग सफल रहे थे। इस वजह से जग्गा जासूस को सरकार कड़ी टक्कर दे सकती है। 
ये भी पढ़ें
अभिनेता नील नितिन परिणय सूत्र में बंधे