शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor in deep shock after uncle rajiv kapoor death
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (15:27 IST)

चाचा के निधन से बेहद दुखी हैं रणबीर कपूर, पिता के बाद राजीव कपूर के थे सबसे करीब

चाचा के निधन से बेहद दुखी हैं रणबीर कपूर, पिता के बाद राजीव कपूर के थे सबसे करीब - ranbir kapoor in deep shock after uncle rajiv kapoor death
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने बीते वर्ष अपने पिता ऋषि कपूर को खोया और अब कुछ दिनों पहले उनके सिर से चाचा राजीव कपूर का भी साया उठ गया। अपने पिता और मां नीतू के बाद कपूर खानदान में अगर रणबीर किसी से सबसे ज्यादा करीब थे, तो वह राजीव कपूर ही थे।

 
बताया जा रहा है कि राजीव कपूर के निधन के बाद रणबीर टूट गए हैं और वह उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से अब ज्यादा बात तो नहीं करते थे, लेकिन जब भी दोनों मिलते थे तो वह माहौल देखने वाला होता था।
 
खबरों के अनुसार, रणबीर के एक करीबी ने बताया कि राजीव और रणबीर एक दूसरे के बहुत करीब थे। एक समय तो ऐसा भी था जब रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर के बजाए अपने चाचा राजीव कपूर के सबसे ज्यादा करीब हुआ करते थे। जब ऋषि बीमार हुए थे, उसी दौरान रणबीर अपने पिता के करीब आए थे। हालांकि, राजीव कपूर के साथ रणबीर हमेशा दिल खोलकर बात करते थे। वह राजीव कपूर को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। 
 
बता दें कि राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 58 साल के थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे थे। राजीव कपूर लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर थे और वह फिल्मों में वापसी के लिए भी प्रयास कर रहे थे। उन्हें आशुतोष गोवारिकर ने अपनी आने वाली फिल्म तुलसीदास जूनियर में एक रोल दिया था।
 
ये भी पढ़ें
सीरियल 'अनुपमा' एक्टर पारस कलनावत निकले कोरोना पॉजिटिव, रोकी गई शो की शूटिंग