Daily Horoscope
✕

रामगोपाल वर्मा ने कुंभ को बताया कोरोना मेला, कहा लोगों को इस जन्म के बजाय अगले जन्म की चिंता

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (12:34 IST)
कुंभ मेले के जो वीडियो सामने आए हैं उसे देख कई लोग दहल गए हैं। हजारों-लाखों की तादाद में भीड़। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के कोई पते नहीं। आस्था में लोगों ने अपनी आंखें इस कदर बंद कर ली कि कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गई। किसी को इस बात की चिंता नहीं है कि वे न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।

आश्चर्य तो इस बात पर भी हो रहा है कि सरकार कैसे आंख मूंद कर यह सब होने दे रही है, वो भी तब जब भारत में प्रतिदिन दो लाख नए मरीज आ रहे हैं और हजार से ज्यादा की मौत हो रही है। एक तरफ सरकार लोगों को लॉकडाउन के बहाने घर बैठा रही है। प्रोटोकॉल फॉलो करने का कह रही है और दूसरी और ऐसे आयोजनों पर चुप्पी साध कर बैठी है। 
 
सोशल मीडिया पर जरूर कई लोग हिम्मत कर इस बात का विरोध कर रहे हैं। सरकार और लोगों की समझ पर सवाल उठा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ लोग ऐसे हैं। रामगोपाल वर्मा ने कुंभ मेले और कोविड-19 को लेकर अपनी आदतानुसार कुछ मजेदार ट्वीट किए हैं। इन व्यंग्य में गहरी बात भी छिपी हुई है। 



रामगोपाल वर्मा ने कहा है कि यदि 6 सप्ताह में मुंबई के 17 लाख लोग ही टीका लगवाते हैं और एक दिन में 35 लाख लोग महा कुंभ में डुबकी लगाते हैं तो इससे पता चलता है कि लोग इस जन्म के बजाय अगले जन्म में ज्यादा रूचि ले रहे हैं। 


 
एक अन्य ट्वीट में रामू लिखते हैं- कोविड से बचने का हल यही है कि सभी आस्थावनों को कुंभ मेला में जाना चाहिए और  जो आस्थावान नहीं है उन्हें चीन जाना चाहिए क्योंक‍ि उस देश में कोविड नहीं है। 



रामू ने कुंभ मेले का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है- यह है कोरोना मेला, पूरे भारत को आमंत्रित कर रहा है, चलो हरिद्वार जहां कोविड को लेकर कोई पाबंदी नहीं है और मैं प्रार्थना करूंगा कि कोरोना चला जाए, जय हरिद्वार कोरोना मैनेजमेंट।  
 
इन ट्वीट्स के माध्यम से रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर अपना वो 'मजेदार' पक्ष दर्शाया है जिसके कारण वे ट्वीटर पर लोकप्रिय हैं।  

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख