dharma sangrah
✕

कल्कि 2898 एडी से राम गोपाल वर्मा ने किया एक्टिंग डेब्यू, फिल्ममेकर ने नाग अश्विन को कहा शुक्रिया

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2024 (12:05 IST)
movie Kalki 2898 AD: निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। वहीं कुछ साउथ स्टार्स ने भी फिल्म में कैमियो किया है। 
 
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर, एसएस राजामौली और राम गोपाल वर्मा कैमियो रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्टिंग में डेब्यू किया है और इसके लिए उन्होंने निर्देशक नाग अश्विन को शुक्रिया कहा है।
 
फिल्म में राम गोपाल वर्मा का कैमियो एक सरप्राइज की तरह है, क्योंकि इससे पहले उनके नाम की चर्चा नहीं हो रही थी। राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन को धन्यवाद बोला है। 
 
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, नाग अश्विन आपकी कल्पना और महत्वाकांक्षी की में काफी तारीफ करता हूं। अमिताभ बच्चन सर पहले से काफी ज्यादा गतिशील हो गए हैं और प्रभास को इससे पहले ऐसे धांसू अंदाज में नहीं देखा गया है। इसके अलावा आपका आभारी हूं, जो मुझे अभिनय की दुनिया में डेब्यू का मौका दिया।
 
बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन के लिए फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर 'कल्कि' ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 95 करोड़ रुपए की बंपर ओपनिंग की है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख