shradh paksha
✕

इंद्र कुमार की फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (15:39 IST)
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी फिल्म 'दे दे प्यार दे' में साथ नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मरजावां में रकुल प्रीत सिंह और सिद्दार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को भी लोगों ने खूब सराहा।

 
अब रकुल प्रीत सिंह अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक साथ जोड़ी बनाने जा रही हैं। यह फिल्म होगी इंद्र कुमार की। 
 
खबरों के अनुसार रकुल प्रीत सिंह अजय देवगन और सिद्धार्थ के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर इंद्र कुमार करेंगे। इंद्र कुमार ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर रकुल प्रीत के नाम को फाइनल किया है। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में अजय, सिद्धार्थ और रकुल के अलावा दो अन्य कलाकार भी नजर आ सकते हैं।

ALSO READ: विवादों में फंसी अर्जुन कपूर-संजय दत्त की फिल्म ‘पानीपत’, बैन करने की मांग उठी, जानें पूरी डिटेल्स
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सामाजिक प्रासंगिकता के साथ-साथ एक कॉमिक अपील भी होगी। रकुल इस फिल्म में सिद्धार्थ की लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाई देंगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग साल 2020 के शुरुआती दिनों में शुरू हो जाएगी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह साल 2020 में फिलहाल दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अर्जुन कपूर के साथ एक लव स्टोरी फिल्म में और जॉन अब्राहम के साथ 'अटैक' में। वहीं अजय देवगन जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे। इसके बाद वह भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया और मैदान की शूटिंग शुरू करेंगे।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख