1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raju srivastava health comedian is still in coma

हेल्थ अपडेट : कोमा में हैं राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन को होश में लाने के लिए डॉक्टर कर रहे यह काम

Raju Srivastava Health Updates
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। राजू को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ रहे हैं।

 
वहीं अब राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजू अभी भी कोमा में हैं। उनके दिमाग को छोड़कर उनका पूरा शरीर सामान्य रूप से काम करने लगा है। डॉक्टरों के मुताबिक, दिमाग में संक्रमण भी खत्म हो गया है। 
 
खबरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। राजू के ब्रेन की तीन नसों में से एक नस अभी भी ब्लॉक है और इसका इलाज चल रहा है। स्पेशलिस्ट फिजियोथेरेपिस्ट की एक टीम उनका इलाज कर रही है।
 
वहीं राजू की बेटी अंतरा ने अपने पिता की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टर उसके ब्रेन को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह अपने ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के कारण होश में नहीं आ पा रहे हैं। अगर ऑक्सीजन वहां पहुंच जाए तो उन्हें होश में आने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 
अगला लेख
सनी लियोनी को है यह बुरी आदत, हर 15 मिनट में करती हैं...