ramcharitmanas
✕

राजकुमार राव होंगे 'मेड इन चाइना', नए किरदार और नई कहानी के साथ वापसी

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (16:13 IST)
एक्टर राजकुमार राव अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने हर ज़ोनर की फिल्में की है और सभी किरदारों में खुद को ढाला है। अब खबर है कि वे 'मेड इन चाइना' करने वाले हैं। नाम से ही अलग इस फिल्म की कहानी भी बहुत अलग होने वाली है। 
 
फिल्म को निर्देशित करेंगे मिखिल मुसाले। यह फिल्म एक गुजराती बिज़नेसमैन की होगी जो अपनी लाइफ में स्ट्रगल कर रहा है। फिल्म उसके सक्सेसफुल बिज़नेसमैन बनने की विचित्र यात्रा को दर्शाएगी। कहानी से ही लग रहा है कि राजकुमार राव इस रोल के लिए कितना परफेक्ट हैं। 
 
निर्देशिक मिखिल मुसाले पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं, उनमें से एक है 'रॉन्ग साइड राजू' जिसने गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। फिल्म गुजरात की पृष्ठभुमि पर आधारित होगी। इसलिए इसकी शूटिंग अहमदाबाद और चीन में होगी। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन बनाने वाली है। 
 
फिल्म को लेकर अभी सिर्फ तैयारी शुरू हुई है। इसकी लीड एक्ट्रेस को भी तय नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। राजकुमार राव फिलहाल फिल्म 'फन्ने खां' कर रहे हैं, जिसमें वे ऐश्वर्या राव बच्चन और अनिल कपूर के साथ नज़र आएंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख