Daily Horoscope
✕

राष्ट्रीय किशोर कुमार अवॉर्ड से सम्मानित हुए राजकुमार हिरानी, बोले- कलाकार और निर्देशक बदलते रहते हैं, पर गाने अमर रहते हैं

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (14:30 IST)
Rajkumar Hirani एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों ने हमेशा न सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया है बल्कि उनके दिलों को छुआ भी है। लाखों के दिलों में बसने वाले फिल्ममेकर ने अक्सर महान गायक, दिवंगत किशोर कुमार के लिए अपनी गहरी भावना जाहिर की है।
 
हाल ही में किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार अवॉर्ड से नवाजा गया। मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है, जिसमें जनजातीय मामलों के मंत्री विजय शाह ने उनकी शानदार स्क्रिप्टराइटिंग के लिए अवॉर्ड से नवाजा।
 
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से राजकुमार हिरानी को एक ताम्रपत्र, श्रीफल और 5 लाख रुपए की राशि दी गई। अवॉर्ड मिलने पर राजकुमार हिरानी ने कहा कि जिस दिन किशोर कुमार की मौत हुई, वो जुहू, मुंबई में गायक के बंगले के बाहर खड़े थे। हिरानी तब नागपुर से आए थे और उनका इतना बड़ा नाम नहीं था। 
 
हालांकी वो किशोर कुमार के फैन थे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। राजकुमार हिरानी को अच्छे से याद था कि किशोर दा के गाने के वो बोल, जहां किशोर कुमार खंडवा में सेट हो गए थे और दूध और जलेबी खाने का सपना देखते थे। हिरानी ने उनकी याद में यादगार पर दूध और जलेबी चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजली दी। खास बात ये है कि राजकुमार हिरानी प्रतिष्ठित अवॉर्ड के 27वें प्राप्तकर्ता हैं।
 
राजकुमार हिरानी ने आगे कहा, आज वही व्यक्ति जो किशोर दा के मुंबई वाले घर में प्रवेश नहीं कर पाया, अब उनकी जन्मभूमि खंडवा में सम्मानित हो रहा है। कलाकार और निर्देशक आते-जाते रहते हैं, लेकिन गीत जीवित रहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि किशोर दा के गीत अगले 100 सालों तक गाए जाएंगे।
 
यह राजकुमार हिरानी के लिए वाकई एक प्रतिष्ठित सम्मान और गर्व का क्षण था। वैसे तो हम दर्शकों को हमेशा से ही उनकी फिल्में पसंद आती रही हैं, लेकिन उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार करते हुए हमारा उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

जब डिज्नी के सामने रामायण लेकर पहुंचे थे रामानंद सागर, ललित मोदी ने खोला 90 के दशक का बड़ा राज

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने रचा इतिहास, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख