Daily Horoscope

Darbar Trailer: पुलिस ऑफिसर बनकर छाए रजनीकांत, बोले- ‘आई एम बैड कॉप’

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (16:10 IST)
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। उनके दमदार एक्शन और डायलॉग्स की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में रजनीकांत और नयनतारा के बीच रोमांस देखने को मिलेगा।
 
मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान ‘दरबार’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में रजनीकांत और नयनतारा के अलावा सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, योगी बाबू, जतिन सरना और दिलीप ताहिल जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे।
 

ट्रेलर की शुरुआत रजनीकांत की धमाकेदार एंट्री से होती है। रजनीकांत अकेले गुंडों की पिटाई करते दिखते हैं। गुंडों में उनका इतना खौफ है कि वे कह रहे हैं ‘ये पुलिस ऑफिसर नहीं, बल्कि खूनी है’। ट्रेलर के अंत में रजनीकांत कहते दिखते हैं ‘आई एम बैड कॉप’।  देखें ट्रेलर-
 
बता दें कि फिल्म ‘दरबार’ हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम सहित चार भाषाओं में 9 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। एआर मुरुगदास ने फिल्म की कहानी लिखी है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख