biodatamaker

राजा शिवाजी एंथम 'छत्रपति' का धमाकेदार BTS वीडियो रिलीज, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (15:32 IST)
फिल्म राजा शिवाजी के मेकर्स ने राजा शिवाजी एंथम 'छत्रपति' का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का शानदार पोस्टर जारी करने के बाद अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन, लेखन, निर्माण और मुख्य भूमिका निभा रहे रितेश विलासराव देशमुख इस एंथम में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। वीडियो में फिल्म के भव्य म्यूज़िकल विज़न की झलक देखने को मिलती है, जो इस ऐतिहासिक फिल्म के स्तर को और ऊंचा बनाती है।
 
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 

वीडियो में अजय-अतुल और उनकी टीम की मेहनत साफ नजर आती है। राजा शिवाजी एंथम छत्रपति का दमदार संगीत और ऊर्जावान साउंड इसे बड़े पर्दे पर देखने का शानदार अनुभव बनाने का वादा करता है। इसका मुख्य कोरस पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 
अजय-अतुल द्वारा कंपोज और गाया गया राजा शिवाजी एंथम छत्रपति 13 अप्रैल को रिलीज होगा। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।
 
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म एक मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख