शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Raj Kundra, Shilpa Shetty, Social Media
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (13:04 IST)

राज कुन्द्रा का जेल से लौटने के बाद बड़ा कदम, क्या शिल्पा शेट्टी के कहने पर ऐसा किया?

राज कुन्द्रा जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने अपनी सोशल गतिविधियां बहुत कम कर दी है। साथ ही एक बड़ा कदम उठाया है।

राज कुन्द्रा का जेल से लौटने के बाद बड़ा कदम, क्या शिल्पा शेट्टी के कहने पर ऐसा किया? - Raj Kundra, Shilpa Shetty, Social Media
राज कुन्द्रा जेल से बाहर आने के बाद नॉर्मल लाइफ की ओर लौट रहे हैं। पिछले कुछ महीने उनके लिए बहुत खराब रहे। जेल की हवा खानी पड़ी और प्रतिष्ठा धूमिल हुई। उनके कारण पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी नीचा देखना पड़ा। किसे पता था कि पैसों की खातिर राज ऐसा काम कर रहे हैं? मामला फिलहाल चल रहा है। 

राज के बारे में ताजा खबर यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। ये अब नजर नहीं आ रहे हैं। अब राज अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया में उनके खिलाफ जो जहर उगला है उससे भी वे बचना चाहते हों। 

सूत्रों के अनुसार उन्हें यह सलाह पत्नी शिल्पा शेट्टी ने दी है। शिल्पा ने ही उन्हें कहा है कि कुछ दिनों के लिए उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहिए। वैसे राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। फोटो और वीडियो शेयर करते रहते थे। 
राज ने न केवल सोशल मीडिया से दूरी बना ली है बल्कि अब वे इवेंट में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बाहर या पब्लिक प्लेस पर जाने से बच रहे हैं। फिलहाल वे लोगों का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। 
ये भी पढ़ें
जिसे प्रेम करते हो उसे स्वतंत्र छोड़ दो : फनी चुटकुला