Daily Horoscope
✕

रेड की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग... 8 करोड़ के आसपास

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (19:09 IST)
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' 16 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो नो वन किल्ड जेसिका और आमिर जैसी उम्दा फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। गुप्ता की फिल्मों में कंटेंट सशक्त रहता है और उनके रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि 'रेड' में भी उनका यह पक्ष मजबूत रह सकता है। 
 
अजय देवगन की पिछली फिल्म की बात करे तो 'गोलमाल अगेन' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। पहली बार अजय की कोई फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई। इसके पहले अजय लड़खड़ा रहे थे, और गोलमाल अगेन ने उन्हें सहारा दिया है। यानी अजय की एक सुपरहिट फिल्म के बाद रेड आ रही है। 
 
खैर, बॉक्स ऑफिस को पुराने रिकॉर्डों से कोई मतलब नहीं रहता है। नए शुक्रवार को नई परिस्थितियां बन जाती है। जहां तक रेड का सवाल है तो फिल्म को लेकर वैसा माहौल नहीं बना है। फिल्म का प्रचार कम हुआ है। कई लोग इस फिल्म, कलाकार और रिलीज डेट से अंजान है। 
 
फिल्म का ट्रेलर भी खास उत्सुकता नहीं जगा पाया। गाने भी बहुत ज्यादा हिट नहीं रहे। इसका असर रेड की ओपनिंग पर पड़ सकता है जो कि आज के दौर में स्टार वाली फिल्म के लिए बहुत जरूरी रहता है। 
 
ट्रेड विशेषज्ञों की माने तो पहले दिन दोहरी संख्या में आंकड़ा आना मुश्किल है। पहले दिन का आंकड़ा आठ करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है जो कि अजय जैसे सितारे की फिल्म में उपस्थिति को देखते हुए कम है। हां, यदि फिल्म बहुत ही अच्‍छी निकलती है और माउथ पब्लिसिटी अच्छी होती है तो शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में अच्छा खासा उछाल आ सकता है। 
 
रेड को लगभग 40 करोड़ रुपये में बेचा गया है। फिल्म को भारत से लगभग 80 करोड़ रुपये का व्यवसाय करना होगा तभी डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत निकल पाएगी। इसके लिए जरूरी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ले। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख