Hanuman Chalisa

भारी पड़ा अजय देवगन का मजाक... महिला पहुंच गई अस्पताल

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (17:42 IST)
फिल्मों में भले ही अजय देवगन सीरियस किस्म के रोल निभाते हैं, लेकिन रियल लाइफ में वे काफी मजाकिया और शरारती हैं। सेट पर यदि अजय देवगन हों तो हंसी-मजाक का सिलसिला नॉन स्टॉप चलता है। अपनी शरारतों से वे सबके खूब मजे लेते हैं। 'बकरा' बनाते हैं। ऐसा ही एक मजाक अजय ने एक महिला के साथ किया था तो पता नहीं था कि बात इतनी बिगड़ जाएगी कि वह महिला अस्पताल पहुंच जाएगी। 
 
बात कुछ साल पहले की है। अजय एक एक्टर के साथ फिल्म कर रहे थे जिसकी नई-नई शादी हुई थी। उसकी पत्नी का फिल्म इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं था। आउटडोर शूटिंग के दौरान वह महिला रोज अपने पति से मिलने सुबह आती थी क्योंकि शूटिंग रात में चलती थी। 
 
जैसे ही उस एक्टर की पत्नी सेट पर पहुंचती अजय अपने साथियों के साथ कहते कि तेरे पति का अफेयर चल रहा है। उसका तो नाइट शूट है ही नहीं। पता नहीं वह रात को कहां गायब हो जाता है।
 
शुरू में तो उस महिला ने अजय की बातों पर विश्वास नहीं किया, लेकिन एक ही झूठ को लगातार अजय ने आठ दिनों तक बोला तो शायद उसने यकीन कर लिया। नौवें दिन खबर मिली कि उस महिला ने नींद की गोलियां खाली और अस्पताल में भर्ती है। उसने अपने पति से खूब झगड़ा भी किया। 
 
अजय के अनुसार उनका यह मजाक भारी पड़ गया था और उन्हें इस घटना का बेहद अफसोस भी हुआ। 

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख