शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rahul mahajan wife natalya ilina emotional post on russia ukraine war
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (12:22 IST)

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध देख टूटा राहुल महाजन की पत्नी का दिल, बोलीं- परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए उकसाया जा रहा...

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध देख टूटा राहुल महाजन की पत्नी का दिल, बोलीं- परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए उकसाया जा रहा... - rahul mahajan wife natalya ilina emotional post on russia ukraine war
रूस ने लगातार तीसरे दिन यूक्रेन पर बमबारी की। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में रूसी सेना दाखिल हो चुकी है। कई सेलेब्स रूस यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर चिंता जता रहे हैं। बिग बॉस फेम राहुल महाजन की तीसरी पत्नी नतालिया इलिना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

 
नतालिया इलिना का रूस और यूक्रेन से गहरा नाता है। नतालिया का परिवार और दोस्त वहां रहते हैं। अपनों की चिंता करते हुए नतालिया ने लिखा, मेरे दादी रशियन थी और मेरे दादा जर्मन। मेरे नाना रशियन थे और नानी यूक्रेनियन। मेरा परिवार खासतौर पर वर्ल्ड वॉर 2 के एक बच्चे के रूप में बना था।
 
उन्होंने लिखा, कैसे वह पक्ष नहीं ले सकती क्योंकि रूसी लोगों को यूक्रेनी के खिलाफ देखकर उन्हें ऐसा महसूस होता है कि एक परिवार को अपने परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए उकसाया जा रहा है। इस तरह दोनों को लड़ते देख मेरा दिल टुकड़ों में टूट गया है। 
 
नतालिया ने‍ लिखा, चुप रहना कठिन है और टिप्पणी करना भी कठिन है। मुझे स्थिति के बारे में अत्यधिक भावनाएं हैं। मैं इस समय किसी का पक्ष नहीं ले सकती। मैं मानवता के पक्ष में हूं। मैं रूसी हूं और मैं यूक्रेनी हूं जितना मैं जर्मन हूं। मैं केवल शांति और नो वॉर की कामना और प्रार्थना करती हूं।
 
बता दें कि राहुल महाजन ने 3 शादियां की हैं। उनकी दो एक्स वाइफ श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बाद में राहुल ने तीसरी शादी रूसी मूल की नतालिया इलिना से की।
 
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन चौंकाया