suvichar

पैडमैन की राधिका आप्टे ने अपनाया बिकिनी अवतार

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (12:59 IST)
राधिका आप्टे अपनी फिल्म 'पैडमैन' की सफलता से बहुत खुश हैं। उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था और इस किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी। गांव की सादी-सी एक पत्नी, जिसे अपने पति से अपनी तकलीफों को बताने में भी शर्म आती थी, अब गोआ के बीच पर बिकिनी पहने नज़र आ रही हैं। 
 
राधिका फिलहाल अपने दोस्तों के साथ गोआ में एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे बिकिनी में नज़र आ रही हैं। हाथ में वाइन का ग्लास लिए वे अपने एक दोस्त के साथ पोज़ दे रही हैं। राधिका इस रूप में भी शानदार लग रही हैं। 
 
हालांकि लोगों को उनका यह अवतार पसंद नहीं आया। पैडमैन वाली राधिका और इस राधिका में उन्हें ज़मीन आसमान का अंतर लगा। अब तो ज़माना भी ट्रोलिंग का है, तो राधिका भी इससे छुट नहीं पाईं। 
 
कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर कहा के वे इस तरह के कपड़े पहन देश के लोगों को गलत संदेश दे रही हैं। एक ट्रोलर ने लिखा भारत को भारत रहने दो। इसको अंग प्रदर्शन वाला देश मत बनाओ अपनी पिक्चर शेयर कर के। आप जैसे हो वैसे रहो, दुनिया को दिखाने और सिखाने की ज़रुरत नहीं। प्राइवेट लाइफ को पब्लिक मत किया करो। 

ALSO READ: सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल सोमवार भी जारी
 
वहीं एक और ट्रोलर ने लिखा मैडम आप लोगों को टीनएजर्स भी फॉलो करते हैं इसलिए कम से कम उनका तो खयाल रखें। ऐसे और भी कई कमेंट्स आए। कई फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया और सचमुच उनकी तारीफ की। 
 
राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बीच पर ही सनसेट की भी एक वीडियो शेयर की है जो वाकई बहुत खूबसूरत है। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख