Daily Horoscope
✕

सलमान का एक्शन और जैकलीन का रोमांस, रेस 3 ट्रेलर

Published: बुधवार, 2 मई 2018 (13:35 IST)
माना कि फैंस को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का इंतज़ार बेसब्री से है लेकिन यह भी मानने वाली बात है कि यदि उन्हें फिल्म की एक झलक भी मिल जाए तो वे बहुत खुश हो जाएंगे। ऐसे में अगर फिल्म का ट्रेलर उन्हें देखने मिल जाएं तो क्या ही बात है। 
 
जी हां, सही पढ़ा आपने। सुपरस्टार सलमान खान की बेशक सुपरहिट फिल्म 'रेस 3' का 'ट्रेलर'। हालांकि फिल्म के पोस्टर्स को ज़्यादा पसंद नहीं किया गया लेकिन इसके ट्रेलर का इंतज़ार तो लोगों को बहुत है। खबर के मुताबिक जल्द ही मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर देंगे। 
 
15 जून को रिलीज़ होने वाली फिल्म रेस 3 का ट्रेलर मई में ही रिलीज़ कर दिया जाएगा। खबर के मुताबिक मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ डेट 5 मई रखी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ में ही देरी हो गई है। यह पहले 28 अप्रैल को रिलीज़ होना था। फैंस खुश हैं कि देर ही सही लेकिन उन्हें अब 'रेस 3' का ट्रेलर देखने को मिलेगा। 
 
सलमान खान इस फिल्म के हर डिपार्टएमंट से जुड़े हैं। उन्होंने निर्देशक से लेकर कास्ट तक खुद फाइनल की है। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं। साथ ही स्टार कास्ट में जैकलीन फर्नांडीज़, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेज़ी शाह भी होंगे। ट्रेलर में इनके रोल के अलावा एक्शन का भी भरपूर मसाला देखने की उम्मीद है। इंतज़ार है 5 मई का, मतलब ट्रेलर का। 

Show comments

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख