1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor, Official Statement, Anand Ahuja, Marriage

सोनम की शादी को लेकर परिवार ने जारी किया बयान

सोनम कपूर
सोनम कपूर की शादी को ले कर कई खबरें सामने आ रही हैं। सोनम की शादी 8 मई को मुंबई में हो रही है। इस बात की घोषणा खुद कपूर परिवार ने ही की है। कपूर और आहुजा परिवारों ने ऑफिशियल जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि सोनम और आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में हो रही है। साथ ही मीडिया से गुज़ारिश की है कि वो परिवार के इस हसीन पलों में प्राइवेसी का ध्यान रखेंगे। 
 
आपको बता दें कि सोनम की शादी की तैयारी ज़ोरो शोरों से चल रही है। घर में रौनक छाई हुई है। शॉपिंग भी चल रही है। सोनम कई फैशन ब्रैंड की अंबैसेडर है तो उन्हें शादी का खरीददारी करने में इस बात का भी ध्यान देना होगा क्योंकि वो इन ब्रैंड के अलवा कोई और ब्रैंड का इस्तेमाल नहीं करेंगी। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें
अगला लेख
अमिताभ-शाहरुख-सलमान और उनकी कार के लकी नंबर