dharma sangrah

सलमान खान की रेस 3 ने तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (11:19 IST)
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने भले ही खास पसंद नहीं किए गए हों, लेकिन सलमान के फैंस फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग दिलाएंगे इसमें कोई शक नहीं है। आखिर यह सलमान और ईद का कॉम्बिनेशन है, ट्यूबलाइट को छोड़ दिया जाए, तो यह हर बार सफल रहा है। 
 
फिल्म की सफलता को लेकर बॉलीवुड आश्वस्त है। यही कारण है कि फिल्म ने एक रिकॉर्ड रिलीज होने के पहले ही तोड़ दिया है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के नाम यह रिकॉर्ड था। दंगल के सैटेलाइट राइट्स को सर्वाधिक कीमत मिली थी। ज़ी ने इसे 75 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
 
दंगल के पहले यह कीर्तिमान आमिर की ही फिल्म 'धूम 3' के नाम था जिसके सैटेलाइट राइट्स 65 करोड़ रुपये में बिके थे, लेकिन अब सलमान की 'रेस 3' सबसे आगे निकल गई है। 
 
फिल्म के सैटेलाइट राइट्स कितने में बिके हैं, इसका खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन यह बताया गया है कि 'दंगल' को सैटेलाइट राइट्स को जितनी कीमत मिली थी, उससे यह ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार यह कीमत 80 से 85 करोड़ रुपये के बीच है। इस तरह से रेस 3 सर्वाधिक सैटेलाइट राइट्स के बदले सर्वाधिक कीमत पाने वाली हिंदी फिल्म हो गई है। 
 
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, अनिल कपूर और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। यह रेस फ्रेंचाइज़ का तीसरा भाग है। पहले दो भाग अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किए थे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख