Daily Horoscope
✕

रेस 3 को नहीं खरीद रहे हैं डिस्ट्रीब्यूटर्स

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (12:30 IST)
सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा से ही फिल्म बिक जाती है, लेकिन एक महीने बाद रिलीज होने वाली 'रेस 3' के थिएट्रिकल राइट्स अभी तक बिके नहीं हैं और डिस्ट्रीब्यूटर्स इसे खरीदने से कतरा रहे हैं जो कि हैरानी वाली बात है। 
 
ऐसा नहीं है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स की फिल्म में रूचि नहीं है। वे जानते हैं कि ईद पर सलमान खान की फिल्म शानदार प्रदर्शन करती है। उनकी पिछली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रह चुकी है। बात प्राइस को लेकर अटकी है। 
 
फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने पहले 130 करोड़ रुपये में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की कीमत तय की थी, लेकिन अचानक उन्होंने कीमत बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दी। इस लागत को वसूलने के लिए फिल्म को कम से कम 300 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। 
 
डिस्ट्रीब्यूटर्स को लग रहा है कि इतना कलेक्शन होने के बावजूद उनके हाथ में ज्यादा कुछ नहीं आएगा। इसलिए वे जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं। फिलहाल बातचीत के दौर जारी है और उम्मीद है कि किसी निर्णय पर सहमति बन ही जाएगी। 
 
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, साकिब सलीम ने लीड रोल निभाए हैं। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख